मध्य प्रदेश के गुना में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल
गुना (मप्र), रविवार, 11 अगस्त 2024। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हवाई पट्टी पर एक निजी विमानन अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे दो पायलट घायल हो गए। गुना कैंट पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि दो सीट वाला सेसना 152 विमान दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसी आशंका है कि इंजन में खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना से पहले उसने करीब 40 मिनट तक उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार दो पायलट को चोटें आयी हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पायलट को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह विमान जांच और रखरखाव के लिए कुछ दिन पहले यहां लाया गया था।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
