जम्मू-कश्मीर के डोडा में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी, हथियार बरामद
जम्मू, बुधवार, 14 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद छिप गए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बुधवार को इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी शिवगढ़-अस्सार पट्टी में कहीं छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकी शायल घायल हो गया है क्योंकि इलाके में खून के धब्बे पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को क्षेत्र से एक एम4 कार्बाइन और तीन बैग मिले हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि उधमपुर जिले के पटनीटॉप इलाके के निकट अकार जंगल में सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा संयुक्त तलाश अभियान शुरू किए जाने के बाद आतंकवादी इन इलाकों में छिप गए हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
