उपमुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए
जयपुर, शुक्रवार, 16 अगस्त 2024। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में जयपुर जिले में 01 अगस्त 2024 को अतिवृष्टि से विश्वकर्मा ओद्यौगिक क्षेत्र में रोड नम्बर 17 के मकान नम्बर 94-95, ध्वज नगर, वार्ड नम्बर 05 के बेसमेन्ट में पानी भरने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु के प्रकरण में मृतक आश्रितों को स्वीकृत सहायता राशि एक-एक लाख रूपये के चेक देकर राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रीमती अमृता, श्री अशोक सैनी, श्री कतवारू सैनी के एक-एक लाख रूपये के आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विश्वकर्मा ओद्यौगिक क्षेत्र में रोड नम्बर 17 के मकान के बेसमेन्ट में पानी भरने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु की घटना के दूसरे दिन ही मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सांत्वना दी थी। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया था।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
