National Film Awards : ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। वर्ष 2022 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा।बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस तक कई कैटेगिरी में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिये गए हैं।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस वर्ष की जूरी में फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष, राहुल रवैल, नीला माधब पांडा, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष और गंगाधर मुदलैर, सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह को मिला बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। स्पेशल मेंशन कैटेगरी में फिल्म 'गुलमोहर' के लिए मनोज बाजपेयी को पुरस्कार मिला है।
मलयालम भाषा के नाटक आत्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिये मानसी पारेख ने अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म उंचाई के लिये दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म उंचाईके लिये हीं दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजी के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गयी। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का पुरस्कार प्रमोद कुमार को फिल्म फौजा के लिये मिला।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
