स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, कमाई 190 करोड़ पार
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 14 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।
फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट में जारी किए हैं। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की। 15 अगस्त को स्त्री 2 ने 51.80 करोड़ रुपये, 16 अगस्त को 31.40 करोड़ रुपए, 17 अगस्त को 43.85 करोड़ रुपए और 18 अगस्त को अब तक के आंकड़ों के अनुसार 55.00 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है। इस तरह फिल्म 190 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। ‘स्त्री 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
