जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए
श्रीनगर, मंगलवार, 20 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह 6.45 बजे महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि 34.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।
उन्होंने बताया कि सुबह 6.52 बजे 34.20 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, दूसरे भूकंप का केंद्र भी बारामूला में था और यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि भूकंप से अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
