युवराज की बनेगी बायोपिक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है। युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान हो गया है। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। तरन आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भूषण कुमार-रवि भगचांदका, युवराज सिंह की बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। इसमें उनकी ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड लड़ाइयों को दिखाया जाएगा। इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। गौरतलब है कि युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाता है। इसके अलावा वर्ष 2011 में उन्हें कैंसर हो गया था, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की। युवराज सिंह के इसी सफर पर अब एक बॉयोपिक बनने वाली है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
