दिल्ली पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन राज्यों से 14 लोग हिरासत में लिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 अगस्त 2024। दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का बृहस्पतिवार को दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया। दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था तथा उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।’’
बयान के अनुसार, आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने सहित विभिन्न स्थानों पर कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें बताया गया कि राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते समय हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा और भी लोगों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की जा रही है ताकि हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किए जा सकें।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
