राजस्थान में पटवारी सहित सात लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर, शनिवार, 24 अगस्त 2024। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार, कनिष्ठ अभियंता, पटवारी और बिचौलिये समेत सात लोगों को कथित रूप से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये जब्त किये। ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने एक बयान में बताया कि दल ने शुक्रवार शाम को जयपुर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार, लक्ष्मीकांत गुप्ता, भू अभिलेख निरीक्षक रूकमणि विमला मीणा, रविकांत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता खेम राज मीणा, पटवारी श्रीराम और बिचौलिये महेश चंद मीणा को परिवादी से अलग अलग रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी परिवादी से भूमि रूपांतरण के काम को लेकर बिचौलिये के माध्यम से कुल 13 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
