श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सेलेब्रिटी
वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है। सच में ‘स्त्री-2’ में अपने किरदार की तरह श्रद्धा कपूर ने कमाल कर दिया है। जहां एक तरफ उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर पैसों की झमाझम बारिश कर रही है, वहीं इंस्टाग्राम पर वह रानी बन गई हैं। हाल ही श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी को पछाड़ दिया था और अब उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को भी मात दे दी है। श्रद्धा अब इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सेलेब्रिटी बन गई हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा अब तीसरे नंबर पर आ गई हैं। भारतीय सेलेब्रिटीज में सबसे आग विराट कोहली हैं, जिनके 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के अभी 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि श्रद्धा कपूर के 91.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
