‘रेस 4’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म रेस 4 में विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। रमेश तौरानी निर्मित रेस फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब रेस 4 बनने की चर्चा जोरों पर है और इसमें सैफ मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। विलेन के रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने की योजना बनाई जा रही है। रेस 4 की शूटिंग 2025 के शुरुआती छह महीनों में ही शुरू हो जाएगी। ‘रेस’ फ्रेंचइजी की फिल्मों में हीरो और विलेन के बीच की दुश्मनी को रोचक अंदाज में दिखाया जा चुका है। पहले पार्ट में सैफ अली खान के अपोजिट अक्षय खन्ना थे, तो वहीं दूसरे पार्ट में सैफ के अपोजिट जॉन अब्राहम नजर आए थे। रेस तीसरे पार्ट में सलमान खान और बॉबी देओल हीरो और विलेन के रोल में आमने-सामने थे।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
