उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ट्रक से कुचल कर तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली, सोमवार, 26 अगस्त 2024। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार को तड़के एक कैंटर ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कथित तौर पर कुचल दिया जिससे उनमें से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास तरबूज बाजार में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग बेघर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक मालवाहक वाहन सीलमपुर से आयरन ब्रिज की ओर आ रहा था, जो पुल पर बीच में ‘डिवाइडर’ पर चढ़ गया और उसने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि दो घायल मुश्ताक (35) और कमलेश (36) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
