मरम्मत के लिए लाया जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), शनिवार, 31 अगस्त 2024। भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से मरम्मत के लिए गौचर ले जाए जा रहे एक हेलीकॉप्टर को शनिवार सुबह केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा दिया गया। रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत के लिए ले जाए जा रहे जिस हेलीकॉप्टर को पहाड़ियों में गिरा दिया गया, उसमें कोई सवार नहीं था, जिस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चौबे के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर ‘क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ का था और एक तकनीकी खराबी आने के कारण 24 मई को केदारनाथ में आपातकालीन स्थिति में उतरने के बाद से इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। हेलीकॉप्टर ने 24 मई को आपात लैंडिंग की थी और उसमें सवार तीर्थयात्री समेत सभी सात लोग बच गए थे।
इसे एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा शनिवार सुबह मरम्मत के लिए गौचर ले जाया जा रहा था, तभी लिंचोली के ऊपर एमआई-17 हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया। चौबे ने बताया कि खतरे को भांपते हुए एमआई-17 के पायलट ने खराब हेलीकॉप्टर को एक खाली स्थान पर गिरा दिया, ताकि दुर्घटना होने की स्थिति में कोई हताहत न हो। जिस हेलीकॉप्टर को गिराया गया, उसमें कोई यात्री या सामान नहीं था। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एक बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। दल स्थिति का आकलन कर रहा है। प्राधिकारियों ने लोगों से हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में कोई अफवाह न फैलाने की अपील की है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
