रजनीकांत की कुली में काम करेंगी श्रुति हासन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली में काम करती नजर आएंगी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। फिल्म कुली में अब श्रुति हासन की एंट्री हो गई है। फिल्म निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के किरदार पोस्टर को साझा किया है। निर्माताओं की तरफ से जारी किए गए मोनोक्रोमेटिक पोस्टर में श्रुति हासन को फिल्म कुली में प्रीति के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में श्रुति हासन को एक कुदाल पकड़े हुए दिखाया गया है। नए रोमांचक अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा कि कुली की दुनिया से श्रुति हासन को प्रीति के रूप में पेश कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
