कर्नाटक में पटरियों पर जलजमाव के कारण बिहार की कई ट्रेन रद्द
हाजीपुर, सोमवार, 02 सितम्बर 2024। कर्नाटक में दक्षिण पश्चिम रेलवे के रेल मार्गों पर कई स्थानों पर जलजमाव के कारण बिहार की कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिम रेलवे के रायनपाडु स्टेशन तथा विजयवाड़ा-निडदवोलु रेलखंड पर कई जगहों पर पटरियों पर जलजमाव हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘‘इस वजह से, सोमवार को दानापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, बेंगलुरु से चलने वाली गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, बेंगलुरु से चलने वाली गाड़ी संख्या 06509 बेंगलुरु-दानापुर विशेष रेलगाड़ी और चार सितंबर को दानापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 06510 दानापुर-बेंगलुरु विशेष रेलगाड़ी को रद्द कर दिया गया है।’’
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
