प्रेग्नेंसी के बाद अब फिर से कैमरे का सामना करेंगी सोनम कपूर
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर अगले साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट होगा। हालांकि प्रोजेक्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। सोनम कपूर ने पुष्टि की कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिर से कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे एक्टर होना पसंद है और अपने प्रोफेशन के जरिए इतने दिलचस्प किरदारों को जीना पसंद है। इंसान मुझे हमेशा से आकर्षित करते हैं और मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाना बहुत पसंद है। मैं अपने अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। सोनम कपूर ने कहा कि मैं अगले साल की शुरुआत में सेट पर लौटूंगी। इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी तय की जा रही हैं, इसलिए मैं इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकती। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
