करीना कपूर के इंटेंस लुक के साथ दि बकिंघम मर्डर्स का नया पोस्टर रिलीज़
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोमवार को दि बकिंघम मर्डर्स का नया पोस्टर रिलीज़ किया। दि बकिंघम मर्डर्स के नए पोस्टर में करीना इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। करीना के इस पोस्टर को देख कर ऐसा लगता है जैसे वह संदेह भरी नजरों से देख रही हो। करीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया ट्रेलर कल रिलीज होगा… मिलते हैं। दि बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को सिनेमाघरों में। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का पहला ट्रैक साडा प्यार टूट गया रिलीज किया है।
एक जासूस के रूप में करीना के चरित्र के विभिन्न रंगों को प्रदर्शित करते हुए, यह गीत फिल्म में उनके द्वारा अनुभव की गई विभिन्न भावनाओं को सामने लाता है। इस ट्रैक को विक्की मार्ले ने गाया है, जबकि देवशी खंडूरी ने इसके बोल लिखे हैं। इसकी रचना बल्ली सागू ने की थी। फिल्म दि बकिंघम मर्डर्स को असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। फि़ल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ किया गया है। इस फिल्म से करीना बतौर निर्माता डेब्यू कर रही हैं। बकिंघम मर्डर्स इसी साल 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
