राजस्थान के जैसलमेर में रामदेवरा मेला शुरू
जैसलमेर, गुरुवार, 05 सितम्बर 2024। रामदेवरा कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ‘मंगला आरती’ में हिस्सा लिया और इसी के साथ वार्षिक मेले की शुरुआत हो गई। यह मेला पश्चिमी राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है और उनकी सुविधा व सुरक्षा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।तड़के मंगला आरती के साथ मेला विधिवत रूप से शुरू हुआ। इस अवसर पर बाबा की समाधि पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन किया गया। पुजारी कमल किशोर छंगाणी ने मंत्रोच्चार के साथ समाधि स्थल पर पूजा की। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मेले से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि मेले में भक्तों की सुविधा व सुरक्षा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
