बाराबंकी में सड़क हादसा,पांच मरे तीन घायल
बाराबंकी, शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र में दो कार और एक ई रिक्शा के बीच हुयी भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बीती देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के इन्हाेतापुर गांव के पास महमूदाबाद से आ रहे ई रिक्शा की कार से टक्कर हो गई जिसके बाद बेकाबू कार सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। इस बीच एक अन्य कार भी ई रिक्शा से टकरा गई जिससे रिक्शा पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को रौंद दिया। उन्होने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान इरफान अनवर अली, अजीज अहमद, ताहिरा बानो, साबिया बानो और वहीदुल निशा के तौर पर की गयी है। घायलों में सायरा बानो,अक्सा और विवेक शामिल हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
