राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल आमुखीकरण कार्यशाला 10 सितम्बर को
जयपुर, शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024। निदेशक, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल श्री आशीष मोदी ने बताया कि योजनाओं के विधिवत सफल संचालन के लिए नवाचारों, नवीनतम जानकारी तथा वेबसाईट में किए जा रहे बदलावों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 10 सितम्बर को बिड़ला सभागार में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रातः 9.30 से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विवरणिका, ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश तिथियां, परीक्षा, शुल्क विवरण, व्यक्तिगत सम्पर्क कार्यक्रम, पुस्तक वितरण, सन्दर्भ केन्द्र समस्या निस्तारण एवं लेखा संबंधी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश के 983 संदर्भ केन्द्रों के संस्था प्रधान भाग लेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
