गगन नारंग ने पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता रहे गगन नारंग ने शुक्रवार को पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। भारत में पैरालंपिक खेलों में अभी तक 25 पदक हासिल कर लिए हैं जिनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत अभी पदक तालिका में 16वें स्थान पर है। जब इस पूर्व निशानेबाज से पेरिस ओलंपिक खेलों के विश्लेषण करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।
नारंग ने प्रेस क्लब आफ इंडिया में एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘मैंने अभी तक पेरिस ओलंपिक का विश्लेषण नहीं किया है। हर किसी ने इसके बारे में बात की है। लेकिन अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पैरालंपिक खेलों में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम आज 16वें स्थान पर हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘पैरालंपिक खेलों में हमारे खिलाड़ियों में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में जीते गए पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है और अभी अधिक पदक मिलने की उम्मीद है।’’
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
