दिल्ली : कपड़ा फैक्टरी में आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
नई दिल्ली, रविवार, 08 सितम्बर 2024। पश्चिम दिल्ली के बकावाला इलाके में एक कपड़ा फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा, “हमें सुबह 6.55 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कम से कम 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।”
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
