कृषि विभाग के आयुक्त पद पर सुश्री चिनमयी गोपाल ने पदभार संभाला
जयपुर, गुरुवार, 12 सितम्बर 2024। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री चिनमयी गोपाल ने गुरूवार को कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थापित कृषि आयुक्त ने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के गांवों तक पहुंच रखने वाला महत्वपूर्ण विभाग है और कृषकों का इस विभाग से सीधा सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर कृषि विभाग की योजनाओं को बेहतर क्रियान्विति के साथ प्रत्येक कृषक तक पहुंचाया जायेगा। जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जायेगा। सुश्री चिनमयी गोपाल 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। उन्होंने झुंझुनू और टोंक जिला कलक्टर, संयुक्त सचिव उद्योग विभाग, आयुक्त नगर निगम अजमेर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर प्रशासनिक सेवायें दी है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
