भूल भुलैया-3 की रिलीज डेट फाइनल
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 पहली नवंबर को रिलीज होगी। ‘भूल भुलैया’ फ्रेेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वर्ष 2007 में प्रदर्शित प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, विद्या बालन,शाइनी आहूजा, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके बाद ‘भूल भुलैया 2’ वर्ष 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया था, वहीं इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।
फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा, कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई। अब भूल भुलैया 3 बनायी जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ती डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन लीड रोल में हैं। निर्माता भूषण कुमार ने अनाउंसमेंट की है कि फिल्म भूल भुलैया 3 इसी साल दीवाली के मौके पर पहली नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूषण कुमार ने बताया,फिल्म भूल भुलैया 3 पहली नवंबर को ही रिलीज होगी। यह पक्की बात है। कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म की रिलीज डेट का हिंट दिया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था- इस दिवाली मिलते हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
