8 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ-आलिया भट्ट
दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट अपनी लोकप्रिय फिल्म 'उड़ता पंजाब' के आठ साल बाद फिर से 'जिगरा' में साथ काम कर रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट द्वारा साझा की गई तस्वीर में आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं।
'जिगरा' में दिलजीत दोसांझ का क्या किरदार रहने वाला इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि दोसांझ फिल्म के लिए एक गाना गाएंगे। वासन बाला द्वारा निर्देशित 'जिगरा' में वेदांग रैना भी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, भट्ट, शाहीन भट्ट और सौमेन मिश्रा ने किया है। दोसांझ (40) ने 2016 में 'उड़ता पंजाब' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
