राजस्थान में डंपर की टक्कर से कार में सवार 6 लोगों की मौत, 4 घायल
जयपुर, रविवार, 15 सितम्बर 2024। राजस्थान में बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर की टक्कर से कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि हिंडोली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बजरी से भरे हुए डंपर ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कार में सवार सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जो खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसा जयपुर रोड पर लघधरिया भेरू पुलिया के पास हुआ। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मृतकों के शव को भी 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटनास्थल पर हिंडोली के पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा एवं थाना अधिकारी पवन मीणा सहित पुलिस टीम पहुंची है। जांच पड़ताल चल रही है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
