Bigg Boss Season 18 का प्रोमो रिलीज
बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से ही जल्द ही बिग बॉस सीजन 18 आने वाला है। बिग बॉस 18वें सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस 18 का प्रोमो शेयर कर दिया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट। सीजन 18 के लिए आप हैं तैयार? बिग बॉस के प्रोमो में घड़ी और बिग बॉस की आंख देखी जा सकती है। बैकग्राउंड में सलमान खान कह रहे हैं, अब बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। अब होगा टाइम का तांडव। चर्चा है कि यह शो 05 अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
