झारखंड के चाईबासा में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल
चाईबासा, गुरुवार, 19 सितम्बर 2024। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना जराईकेला थाना इलाके के सारंडा वनक्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुई।
चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘बृहस्पतिवार सुबह हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।’ पुलिस के अनुसार इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस के एक और अधिकारी ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगाया गया आईईडी तलाशी अभियान के दौरान फट गया।
Similar Post
-
नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बोले- डर गए, इसलिए पुराने केस में किया गिरफ्तार
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस् ...
-
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के बीच कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ में हाईअलर्ट
जम्मू, रविवार, 20 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा, उधमपु ...
-
दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 20 सितंबर 2026। उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके ...
