फिल्म 'मातृ देवो भवः' में नजर आएंगी आम्रपाली दुबे
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म मातृ देवो भवः में काम करती नजर आएंगी। फ़िल्म मातृ देवो भवः की शूटिंग इसी महीने सितंबर की 25 तारीख से उत्तरप्रदेश के आंबेडकर नगर में की जाएगी। इस फ़िल्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्माता- निर्देशक मछिंद्र चाटे ने बताया कि मातृ देवो भवः बेहद ही खूबसूरत फ़िल्म होगी और यह एक पारिवार के अंदर विभिन्न विचारधारा के लोगों के आपसी सामंजस्य को लेकर खींचतान पर आधारित फिल्म होगी , जिसमें रिश्तों को निभाने और उसमें कड़वाहट को चरितार्थ करने की कहानी को भी दिखाया जाएगा।
इस फ़िल्म में माँ की ममता को उजागर करते हुए दिखाया जाएगा कि किस तरह से इस घनघोर आर्थिक युग मे भी मां अपने सपनों को तिलांजलि देकर भी अपने संतान की सुख के लिए हर कष्ट उठाने को तैयार रहती है। फ़िल्म में इमोशन और रोमांच के साथ मनोरंजन भी भरपूर मात्रा में दर्शकों को देखने को मिलेगा। देवयानी मूवीज के बैनर तले बनने वाली फिल्म मातृ देवो भवः के निर्माता-निर्देशक मछिंद्र चाटे हैं। फ़िल्म के गीत सभा वर्मा ने लिखे हैं।
वहीं इसे संगीत से साजन मिश्रा ने सजाया है। फ़िल्म के छायाकार फिरोज खान और फाइट मास्टर हीरा यादव, नृत्य निर्देशक आकाश सेठी, ,प्रोडक्शन हेड सागर शेलखे हैं। फ़िल्म मातृ देवो भवः में आम्रपाली दुबे, डॉ महेश कुमार , मनोज टाईगर, संजय पाण्डेय , लोटा तिवारी, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, स्वीटी सिंह राजपूत , रम्भा साहनी और बबलू खान की अहम भूमिका होगी।
Similar Post
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी
बॉबी देओल की जबरदस्त केमिस्ट्री और विशाल मिश्रा की दिल छू लेने वा ...
-
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल् ...
-
रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती ...
