राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से मानसून की वापसी शुरू
जयपुर, सोमवार, 23 सितम्बर 2024। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सोमवार को शुरू हो गई। इस बार सामान्य से छह दिन बाद मानसून यहां से वापस लौटना शुरू हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से आज मानसून की वापसी सामान्य से छह दिन की देरी से शुरू हुई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 25 सितंबर से 30 सितंबर तक दर्ज होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी 27-29 सितंबर के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
