बिग बॉस के सीजन 18 का नया प्रोमो रिलीज
बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से जल्द ही बिग बॉस सीजन 18 आने वाला है। बिग बॉस के 18वें सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस 18 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा कि इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव आएगा। प्रोमो जारी होता सलमान के वॉयस ओवर के साथ जहां वो पब्लिक को शो की थीम और उसमें क्या होने वाला है इससे रूबरू करवाते हैं। वीडियो में वो कहते हैं ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी थी, लेकिन सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी एक ऐसी आंख जो लिखेगी इतिहास का पल। देखेगी यह आने वाला कल। बिग बॉस सीजन-18 छह अक्तूबर से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
