राज्य सरकार द्वारा संधारित गौशालाओं की अनुदान राशि में वृद्धि
जयपुर, मंगलवार, 24 सितम्बर 2024। गोपालन और पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि अक्टूबर माह से लागू होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। श्री कुमावत ने कहा कि कि गौशालाओं को मिल रहे अनुदान में वृद्धि से गौशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा साथ ही गौवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर से बढ़ने वाली अनुदान राशि के तहत बड़े गौवंश के लिए 40 रुपये के स्थान पर 44 रुपये और छोटे गौवंश के लिए 20 रुपये के स्थान पर 22 रुपये का अनुदान प्रतिदिन दिया जाएगा।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
