गुजरात की रिया सिंघा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’
गुजरात की रिया सिंघा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ की विजेता बनी हैं। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का ग्रैंड फिनाले राजस्थान के जयपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में देश भर से चुनी गई 51 फाइनलिस्टों ने एक से बढक़र एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 51 फाइनलिस्टों में पहले दो राउंड के बाद से टॉप-20 फाइनलिस्ट चुनी गईं। दिल्ली की प्रांजल प्रिया को हराकर गुजरात की रिया सिंघा ने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का खिताब अपने नाम कर लिया। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2015’ उर्वशी रौतेला ने रिया सिंघा को ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज पहनाया। रिया इस वर्ष मैक्सिको में होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया ने इस अवसर पर कहा, मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
