मुख्यमंत्री शर्मा ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर, बुधवार, 25 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर महान दार्शनिक एवं गहन चिंतक, ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि संगठन कला के कुशल पारखी हमारे पथ प्रदर्शक स्व. पंडित जी ने मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वे एक महान नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।
शर्मा ने कहा कि सनातन विचारधारा के समर्थक स्व. पंडित जी ने देश को ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा प्रस्तुत की थी, जिससे समावेशी विकास एवं जनसमुदाय सशक्तीकरण की परिकल्पना को साकार किया जा सके एवं मजबूत-सशक्त भारत का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पंडित जी के ‘अंत्योदय’ के महत्वपूर्ण सिद्धांत को आदर्श मानकर हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
