अक्षय कुमार ने दिखाई हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवा संस्करण बना रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 5 की झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया को दिखाया है। अक्षय कुमार ,डिनो मोरिया,रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में दिखे, वहीं जैकलीन फर्नांडीस ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में जलवा बिखेरा। अक्षय ने तस्वीर के साथ लिखा, इस अविश्वसनीय कलाकारों के साथ बस एक और दिन। अभिनेताओं से भरा हाउसफुल, एक क्रूज और बताने के लिए अंतहीन कहानियाँ! हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
