फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, कमाए 82.5 करोड़ रुपये
मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुये भारतीय बाजार में नेट 82.5 करोड़ की कमाई कर ली है। निर्देशक कोराटाला शिवा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' लंबे समय से सुर्खियों में रही। जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' 27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जूनियर एनटीआर छह साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सोलो फिल्म के जरिए एक बार फिर से छा गए हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, देवरा पार्ट 1 ने पहले दिन 82.5 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर यह कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 73.25 करोड़, हिंदी में 7.5 करोड़, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में एक करोड़ और मलयालम भाषा में 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
