बॉक्स ऑफिस पर ‘देवरा’ की आंधी, पहले वीकेंड की 160 करोड़ की कमाई
मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 160 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। निर्देशक कोराटाला शिवा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवरा-पार्ट 1’ लंबे समय से सुर्खियों में रही। जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा-पार्ट 1’ 27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जूनियर एनटीआर छह साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सोलो फिल्म के जरिए एक बार फिर से छा गए हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं। इस फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देवरा पार्ट 1 ने पहले दिन 82.5 करोड़ दूसरे दिन 38.2 करोड़ और तीसरे दिन 39.9 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। इस तरह देवरा पार्ट 1 भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों 160.6 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
