गोविंदा के पैर से निकाली गयी गोली, चिकित्सकों और शुभचिंतको का शुक्रिया अदा किया
बॉलीवुड के जानमाने अभिनेता एवं शिव सेना नेता गोविंदा ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुये कहा है कि वह अब ठीक हैं, उन्होंने चिकित्सको और शुभचिंतको का भी शुक्रिया अदा किया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गोविंदा सुबह पांच बजे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, वह जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गयी जो उनके घुटने में लगी। घटना के समय वह अपने जुहू स्थित घर पर अकेले थे। उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया।
गोविंदा ने अपने प्रशंसकों को बताया है कि उनकी हालत अब स्थिर है और उनके पैर में लगी गोली को सफलतापूर्वक सर्जरी से निकाल दी गयी है।एक ऑडियो संदेश में, गोविंदा ने अपने प्रशंसकों को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, नमस्कार, प्रणाम मैं हूं गोविंदा। आप सब लोगों के आशीर्वाद और माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से, जो गोली लगी थी, अब वह निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का। आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आपलोगों के लिये प्रार्थना के लिये। बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। प्रणाम।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
