पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की स्थिति पर करीबी नजर है: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024। ईरान और इजराइल संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह क्षेत्र में सुरक्षा हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने देश के नागरिकों से ईरान के लिए सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह भी दी। इसके साथ ही ईरान में रह रहे लोगों से सतर्कता बरतने और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने का अनुरोध किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम क्षेत्र में सुरक्षा हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’ इसने कहा, ‘‘भारतीय नागरिकों को ईरान के लिए सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।’’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में ईरान में रह रहे लोगों से सतर्क रहने और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने का अनुरोध किया जाता है।’’
Similar Post
-
बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों म ...
-
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू ...
-
सेना प्रमुख 30 मई को एनडीए में करेंगे पासिंग आउट परेड का निरीक्षण
मुंबई, बुधवार, 20 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 म ...
