राज्यपाल बागडे ने राजभवन में महात्मा गांधी और शास्त्री जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
जयपुर, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। बागडे ने कहा कि महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने के लिए कृतसंकल्पित रहें। इसी तरह लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है। श्री बागडे ने इन दोनों विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जन जन को सत्य, अहिंसा और न्याय के साथ ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
