पशुपालन विभाग ने टीकाकरण की प्रगति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक
जयपुर, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024। प्रदेश में भेड़ और बकरियों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए 4 अक्टूबर से पीपीआर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। इन तैयारियों की समीक्षा तथा कार्यक्रम के संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने हेतु पशुपालन विभाग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
पशुपालन निदेशक ने सभी जिलों के संयुक्त निदेशक को टीकाकरण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्यक्रम की पूरी तैयारियां सुनिश्चित हो जानी चाहिए जिससे टीकाकरण का काम निर्बाध रूप से सफल हो सके। बैठक में वर्तमान में चल रहे एफएमडीसीपी के चौथे राउंड और ब्रुसेल्ला टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए डॉ राठौड़ ने कहा कि इसकी गति तेज की जाए जिससे लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर हो सके। इस बैठक में संभागीय अतिरिक्त निदेशक, समस्त जिलों के संयुक्त निदेशक, रोग निदान प्रयोगशाला के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
