पंजाब में हेरोइन के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से डेढ़ किलोग्राम हेराइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि प्राप्त हेरोइन जैकेट में छिपाकर रखी गई थी। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह और कृष्ण के रूप में हुई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एसएएस नगर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करके सुखदीप सिंह और कृष्ण को गिरफ्तार किया है। डेढ़ किलोग्राम हेरोइन की जब्ती और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े दिल्ली स्थित अफगानी संचालकों का पर्दाफाश हुआ है।’’ डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार सुखदीप सिंह इससे पहले वर्ष 2020 के एक अपहरण के मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
