प्रियंका चोपड़ा का नई तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस लुक, अदाओं पर फिदा हुए फैंस
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन स्टाइल से प्रशंसकों को प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की शानदार ग्लैमरस तस्वीरें सामने आईं है। इन तस्वीरों में प्रियंका का अगल ही अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रियंका ने हाल ही में एक कार्यक्रम से अपना 'ग्लैमर' दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिससे प्रशंसक उनकी सुंदरता पर फिदा हो गए हैं। कुछ लोग तो उनके पति निक जोनास को एक भाग्यशाली व्यक्ति भी कह रहे हैं।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने आकर्षक लुक को दिखाते हुए तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की।एक तस्वीर में प्रियंका शीशे में देखती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हल्के भूरे रंग के पैंटसूट के साथ शानदार सफेद टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं। आखिरी दो तस्वीरों में प्रियंका फिटेड ब्लैक, फुल-स्लीव टॉप में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक मजेदार कैप्शन जोड़ा, जब ग्लैम इतना अच्छा हो।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
