गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी, प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
बॉलीवुड स्टार गोविंदा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोविंदा पहली अक्तूूबर की सुबह पांच बजे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, वह जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गई, जो उनके घुटने में लगी। घटना के समय वह अपने जुहू स्थित घर पर अकेले थे। उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, वहीं अब तीन दिनों के बाद गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आते हुए गोविंदा ने मीडिया से बात की और दुआओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गोंविदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनके साथ मौजूद थीं। गोविंदा ने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं ठीक हूं। मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
