बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, चार लोगों की मौत
कोलकाता, सोमवार, 07 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने कहा है कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।’’ डब्ल्यूबीपीडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोटों के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
