जम्मू-कश्मीर के सांबा में जंग लगी टैंक रोधी बारूदी सुरंग और मोर्टार शेल को निष्क्रिय किया
सांबा/जम्मू, सोमवार, 07 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों को जंग लगी टैंक रोधी बारूदी सुरंग और एक पुराना ‘मोर्टार शेल’ मिला, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह रीगल सीमा चौकी के पास अपने खेतों में काम कर रहे एक किसान ने टैंक रोधी बारूदी सुरंग देखी। उन्होंने बताया कि किसान ने तत्काल इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इकाई को दी और बाद में विशेषज्ञों ने बारूदी सुरंग को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार शेल रविवार की शाम को बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के बलोले खड्ड में कचरे में पड़ा मिला और बाद में पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
