राजस्थान सरकार ने 83 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए
जयपुर, मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024। राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 83 अधिकारियों के और तबादले किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने इस बारे में सोमवार देर रात आदेश जारी किया। इसके साथ ही सरकार ने पांच आरएएस अधिकारियों के पहले किए गए तबादले निरस्त कर दिए हैं। विभाग के इस आदेश के अनुसार आरएएस गोपालराम बिरदा को फलोदी के अतिरिक्त जिलाधिकारी पद से हटाकर अतिरिक्त निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर) पद पर लगाया गया है। इसी तरह आरएएस विभु कौशिक को राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम में कार्यकारी निदेशक तथा आभा बेनीवाल को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में विशेष अधिकारी पद पर लगाया गया है। स्थानीय प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल के तहत सरकार ने 23 सितंबर को 183 आरएएस और छह सितंबर को 386 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
