रीट परीक्षा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में संभावित- शासन सचिव, स्कूल शिक्षा
जयपुर, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षा संकुल में रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा की फीस पूर्ववत ही रहेगी तथा परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा। परीक्षा उत्तीर्ण के लिए न्यूनतम अंक अपडेट करने तथा परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी। बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर श्री कैलाश चन्द शर्मा तथा संयुक्त शासन सचिव शिक्षा श्री संजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
