हीरो महिला इंडिया ओपन में दीक्षा करेंगी भारतीय चुनौती की अगुवाई
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024। अनुभवी दीक्षा डागर इस महीने होने वाले हीरो महिला इंडिया ओपन 2024 में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी जबकि लेडीज यूरोपीय टूर आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर काबिज स्विटरजलैंड की चियारा ताम्बुरलिनी खिताब के प्रबल दावेदारों में होंगी । यह टूर्नामेंट 24 से 27 अक्टूबर तक गुरूग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर खेला जायेगा । इसमें कुल ईनामी राशि चार लाख डॉलर होगी । पिछले साल तीसरे स्थान पर रही दीक्षा के अलावा आठवें स्थान पर रही गौरिका बिश्नोई प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में हैं । आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार तीन पूर्व चैम्पियन क्रिस्टीन वोल्फ (2019), कामिले चेवालियर (2017) और कैरोलिन हेडवाल (2011) भी इसमें भाग लेंगी ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
