रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है।
दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ही फिल्म वेट्टैयन की ओपनिंग भी दमदार रही है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले दिन 31.7 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस फिल्म ने तमिल में 27.75 करोड़, तेलुगु में 3.3 करोड़, हिंदी में 0.6 करोड़ और कन्नड़ में 0.05 करोड़ की कमाई की है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।
Similar Post
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
-
मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं: अभिनेत्री जीनत अमान
अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं ...
-
निकिता दत्ता ने ऋषिकेश में ट्रेकिंग के लिए परिवार के साथ जाने की दी सलाह
'ज्वेल थीफ' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में काम कर मनोरंजन जगत म ...
